ARARIYA DESK –बिहार के अररिया जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां हाजत में जीजा-साली के द्वारा सु’साइ’ड किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हो-हंगामा के बाद थाना में आग लगा दिया. जिसके बाद पुलिस को भीड़ का तांडव रोकने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी. बताते चलें कि नाबालिग लड़की के साथ जीजा को पकड़कर पुलिस ने हाजत में बंद किया था.

थाना के हाजत में फंदे पर झूल गये दोनो
बताया जाता है कि जीजा-साली दोनों ने ताराबाड़ी थाने में हाजत में फंदे से झुल गए. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दो दिन पहले ही दोनों ने शादी भी की थी. परिजनों की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था. पुलिस ने दोनों को थाने में रखा था. बताया जा रहा है कि मिट्ठू सिंह ने अपनी साली को अपने पास बुलाया. जिसके बाद दुपट्टे से फंदा बनाकर दोनों हाजत के गेट से झूल गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं दो-दो मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और ताराबाड़ी थाना का घेराव कर तोड़फोड़ किया. जिसके बाद थाना में आगजनी कर आग लगा दिया. सूचना के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित कई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन, आक्रोशित ग्रामीणों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा और पुलिसकर्मियों के ऊपर जमकर पथराव किया. इसमें सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत पांच पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं.

पुलिस की गोलीबारी में दो लोग जख्मी
इधर, लोगों के उग्र प्रदर्शन को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया. लेकिन, जब लोग नहीं मानें तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की. लोगों का आरोप है कि पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी है. इन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायलों में शोभित पासवान की पत्नी मानती देवी और मथुरानंद मंडल के पुत्र मनोज मंडल शामिल हेैं. मानती के हाथ और मनोज के बाएं पैर में गोली लगी है. वहीं नॉखे लाल सिंह की पत्नी श्यामा देवी के सिर में चोट लगी है. तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

![]()

