
CHHAPRA DESK – सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा नेवाजी टोला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हत्या कर फेंके गए युवक के शव को पुलिस ने चंवर से बरामद किया है. उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई है. मृतक की पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत प्रभुनाथ नगर मोहल्ला निवासी राजा बांसफोड़ के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक के सिर पर जख्म के निशान पाए गए हैं. सिर पर गंभीर चोटें होने से यह आशंका जताई जा रही है कि युवक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई होगी.

आसपास के लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वही रिविलगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट कर हत्या का प्रतीत हो रहा है. मृतक के पास से एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है. इससे किसी अन्य विवाद की आशंका भी जताई जा सकती है. पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है. वहीं जांच के क्रम में सर्किल इंस्पेक्टर किरण शंकर भी सदर अस्पताल पहुंचे,

जहां उनके द्वारा शव का मुआयना कर जांच का निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट के क्रम में हत्या का प्रतीत हो रहा है. उसके पॉकेट से मोबाइल की भी गायब है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया और मृतक के भाई सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनके द्वारा बताया गया कि चंदन दो दिनों से घर से गायब था. वह लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे. उसकी मानसिक स्थिति भी थोड़ी गड़बड़ थी. उसके पास एक एंड्राइड मोबाइल सेट और कुछ रुपए भी थे. मुंडेश्वर जाता है कि मोबाइल छीनने के लिए घटना की गई होगी.

![]()

