ह’त्या, लू’ट व फि’रौती के केस में फरार चल रहा ₹2 लाख का इनामी अपराधी हजारीबाग से गिरफ्तार

ह’त्या, लू’ट व फि’रौती के केस में फरार चल रहा ₹2 लाख का इनामी अपराधी हजारीबाग से गिरफ्तार

GAYA DESK – गया में बीते 6 सालों से लगातार फरार चल रहे इनामी अपराधी शहनवाज खान को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था. वह हजारीबाग में छिपा था। जिला पुलिस ने यह कार्रवाई STF की मदद से की है. खास बात यह कि शहनवाज की कोई तस्वीर गया पुलिस के पास नहीं थी। इस वजह से इस अपराधी की शिनाख्त और धर पकड़ में काफी परेशानी हो रही थी. शहनवाज को पकड़ने के लिए पुलिस को कभी अमीन तो कभी ग्वाला बनना पड़ा. इसके बाद ही पुलिस शहनवाज को पकड़ सकी है.

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पकड़े गए अपराधी के खिलाफ बिहार पुलिस की ओर से टॉप-10 अपराधियों की सूची जारी की गई थी. साथ ही 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. टॉप-10 की लिस्ट में शहनवाज सबसे ऊपर था. उन्होंने बताया कि शहनवाज के खिलाफ साल 2018 में चेरकी थाना में हत्या किए जाने का केस दर्ज था. जमीन की नापी के दौरान शहनवाज ने जमीन मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके लूट और फिरौती के केस दर्ज हैं. हत्या करने के बाद से शहनवाज फरार चल रहा था. एसएसपी ने बताया कि इनामी अपराधी को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़