CHHAPRA DESK – सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुहट्टा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर एक वृद्ध की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. वृद्ध की मौत उपचार के दौरान हुई है. मृतक दरियापुर थाना क्षेत्र के खजुहट्टा गांव निवासी स्वर्गीय नागेश्वर राय के 70 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राय बताये गये है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों के द्वारा उसे लाठी-डंडे व रॉड से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था और उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. वहीं इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

![]()

