हत्या के चश्मदीद गवाह की अपराधियों ने धारदार हथियार से की हत्या ; जांच के लिए पहुंचे एएसपी ; FSL टीम ने कलेक्ट किया सैंपल

हत्या के चश्मदीद गवाह की अपराधियों ने धारदार हथियार से की हत्या ; जांच के लिए पहुंचे एएसपी ; FSL टीम ने कलेक्ट किया सैंपल

 

CHHAPRA DESK-  सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां हत्या के चश्मदीद गवाह की अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है. उसका शव घर से करीब 6 किलोमीटर दूर खेत से बरामद किया गया है. मृत वृद्ध अवतार नगर थाना क्षेत्र के नया टोला हराजी गांव निवासी स्वर्गीय धूप लाल राय के 70 वर्षीय पुत्र बिंदेश्वरी राय बताते गये हैं. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह साइकिल से अपने खेत पर घूमने गए थे. जिसके बाद पुनः साइकिल से घर लौट रहे थे. इस बीच रास्ते से वह गायब हो गए और घर नहीं पहुंचे. परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसी बीच घर से करीब 6 किलोमीटर दूर सोबरना दियारा में उनका शव लहुलुहान पाया गया.

इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते वहां पहुंचे और इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं इस मामले के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी विनीत कुमार के द्वारा सदर एएसपी राम पुकार सिंह को जांच का निर्देश दिया गया. जिसके बाद वह जांच के क्रम में पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे, जहां उनके द्वारा परिवार वालों से इस मामले में विशेष जानकारी हासिल की गई. वहीं एफएसएल टीम को भी जांच के लिए घटना स्थल पर बुलाया गया है. फिलहाल जांच जारी है. वहीं समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

पूर्व में भतीजे की हुई थी हत्या जिसके थे वह चश्मदीद गवाह

इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बीते वर्ष बिंदेश्वरी राय के भतीजा बबलू कुमार राय की हत्या की गई थी. जिसमें डोरीगंज के कुछ लोग नामजद किए थे. उनके द्वारा उसकी हत्या कर डुमरी अड्डा में फेंका गया था. इस घटना के चश्मदीद गवाह होने के कारण उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी और उन लोगों के द्वारा अंतत उन्हें उठाकर हत्या किए जाने के बाद सोबरना दियारा में फेंका गया है. फिलहाल उनके साइकिल का भी कुछ आता पता नहीं चल रहा है जिससे वह सड़क मार्ग से होकर घर लौट रहे थे.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़