CHHAPRA DESK – साइबर अपराधी एटीएम स्कैम करने का नया तरीका ईजाद कर चुके हैं. ऐसी स्थिति में आपके रुपए एटीएम से निकल जरूर रहे हैं लेकिन एटीएम में फंस जा रहे हैं और आप बैंक का चक्कर लगा रहे हैं. जबकि, आपके एटीएम से हटते ही वह साइबर अपराधी एटीएम से आपका रुपया निकल कर चंपत हो जा रहे हैं. ऐसा ही अनेक मामला छपरा शहर के भगवान बाजार स्थित एटीएम मशीन से सामने आया है और साइबर अपराधी आपके रूपये पर हाथ साफ कर रहे हैं. हालांकि ऐसा एक मामला भगवान बाजार थाने में दर्ज भी हो चुका है. खास बात यह है कि साइबर अपराधियों की तस्वीर एटीएम मशीन में लगे कैमरे में कैद भी हो चुकी है. इस खबर के साथ एक वीडियो भी हम आपको दिखाएंगे जिसमें आप उन साइबर अपराधियों की तस्वीर खुद भी देख सकेंगे.

एटीएम मशीन में रुपया फंसाने के लिए लगाते हैं काला मोटा टेप
साइबर अपराधी एटीएम के कैश एग्जिट में काला मोटा टेप इस तरह फिक्स कर देते हैं कि कैश का शटर खुलता है और कैश निकल भी जाता है लेकिन मोटा टेप लगे होने के कारण नोट उसमें फंसा रहता है. ऐसी स्थिति में कैश आपके हाथों में आ नहीं पता और आप 10 बार मशीन का बटन दबाने के बाद बैंक का चक्कर लगाते हैं. वही आपके एटीएम से निकलने के साथी उसे एटीएम पर नजर गराए बैठे साइबर गिरोह के युवक वहां पहुंचते हैं और पेचकस की मदद से टेप को हटाकर आपका रुपया निकल कर चंपत हो जाते हैं. जिसके बाद पुनः रात में यह खेल कर दिया जाता है और अनेक लोग इस एटीएम स्कैम के नये तरीके का शिकार हो रहे हैं.

एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से खुला राज
बीते दिनों 35000 की निकासी फंसने के बाद एक व्यक्ति के द्वारा इसका क्लेम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को किया गया. जब बैंक के अधिकारियों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी को खौगाला तो पाया कि उसके पहले किस प्रकार से एटीएम मशीन के एग्जिट पर काला टेप फिक्स किया गया था और उस व्यक्ति के जाने के बाद साइबर अपराधी वह रुपया निकल कर चंपत हो गये. इतना ही नहीं उस एटीएम के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद अनेक ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें साइबर अपराधी किसी का एटीएम कार्ड बदल ले रहे हैं तो किसी को मदद करने के नाम पर उसका रुपया लेकर चंपत हो जा रहे हैं. ऐसी स्थिति में यह खबर और इसके साथ का वीडियो आपको आपके एटीएम स्कैन से बचाने में सहायक साबित होगा.

![]()

