
CHHAPRA DESK – होली के दिन तेज रफ्तार के कहर ने तीन परिवारों में होली की बजाए मातम ला दिया. जिले में अलग-अलग क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति की मौत हुई है. जिसके बाद तीनों परिवारों में मातम छाया हुआ है. पहली घटना छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र में हुई जहां तेज गति से बाइक चलाने के क्रम में एक बाइक दुर्घटना होने से 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा पेट्रोल पंप मोहल्ला निवासी मोहन चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र विकास चौधरी बताया गया है. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

जबकि, दूसरी घटना शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां तेज गति वहां की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई. मृत अधेड़ की पहचान थाना क्षेत्र के गुरुकुल मेहिया गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के 51 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार सिंह के रूप में की गई. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.

वहीं, तीसरी घटना जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय एक अधेड़ की मौत हुई है. मृतका की पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बड़की धवरी गांव निवासी लालजी मांझी के 45 वर्षीय पुत्र राज किशोर मांझी के रूप में की गई है. उसके मौत की सूचना मिलते है परिवार में रोना-पीटना लग गया. जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने तीनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शाम तक तीनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद उनके परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

![]()

