होली के मद्देनज़र जंक्शन व ट्रेनों में सघन चेकिंग ; भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच शराब तस्कर गिरफ्तार

होली के मद्देनज़र जंक्शन व ट्रेनों में सघन चेकिंग ; भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ पांच शराब तस्कर गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  होली पर्व के मदेनज़र रविवार को आरपीएफ सीआईबी एवं जीआरपी की टीम ने जंक्शन और विभिन्न ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया. आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस. रामकृष्णन तथा रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. संयुक्त टीम में आरपीएफ, सीआईबी, टास्क टीम और जीआरपी के जवान शामिल थे. चेकिंग के क्रम में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया , जिसमें तस्करों के पास से कुल 185 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 94 हजार 70 रुपये बताई जा रही है.

Add

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला अंतर्गत आसनसोल निवासी राहुल साहू और अभिजीत हरि, शेखपुरा जिले के संजय यादव, कोपा थाना क्षेत्र के प्रिंस कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितरंजन कुमार के रूप में की गई है.जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया की त्योहार के दौरान अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है. सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान में आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव, जीआरपी थाना अध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी, सीआईबी के उपनिरीक्षक संजय राय, जीआरपी के मिथलेश सिंह समेत अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़