
CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में होली हुड़दंग के साथ शराबबंदी की भी पोल खुल गई. शहर से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में होली हुड़दंग के दौरान हुई छिटपुट घटनाओं में करीब एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं. जिनमें गंभीर रूप से जख्मी दो युवकों को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से जख्मी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लवकुश पुर गांव निवासी राज किशोर सिंह का पुत्र रोहित राज एवं भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी गोलू कुमार शामिल है.

बताते जिले की भगवान बाजार थाना अंतर्गत बरहमपुर मोहल्ला में ब्रह्मपुर मोहल्ला में होली पूजन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई और खेल-खेल में हुई जमकर मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. हालांकि दोनों ही पक्ष उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां गंभीर रूप से जख्मी गोलू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

वहीं शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी छिटपुट मारपीट की घटना हुई है. वहीं खेल-खेल में घर के बाहर बैठे युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. उसके ऊपर चाकू से कई वार कर दिए. जिसे आनन-फानन में परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में भी होली हुड़दंग के दौरान मारपीट की कई घटनाएं हुई है. जिनमें घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में चल रहा है.

![]()

