होमगार्ड के पुत्र की ह’त्या कर फेके गए श’व को पुलिस ने किया ब’रामद ; जांच में जुटी पुलिस

होमगार्ड के पुत्र की ह’त्या कर फेके गए श’व को पुलिस ने किया ब’रामद ; जांच में जुटी पुलिस

CHHAPRA DESK- सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां होमगार्ड के पुत्र की हत्या कर दी गई है. उसका शव जलालपुर थाना अंतर्गत कोठेया चंवर से बरामद किया गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद घर में रोना पीटना लग गया. मृत युवक जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत सकड्डी गांव निवासी भगरासन महतो का 20 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार महतो बताया गया है. बताया जाता है कि उसके पिता होमगार्ड के जवान है, जिनकी पोस्टिंग झारखंड में है.

बीती रात्रि से हो गया था गायब

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुभाष बीती रात किसी काम से बाहर निकला जिसके बाद वापस नहीं लौटा. सुबह से परिवार वाले उसकी खोज में लगे थे तभी आज देर शाम उसका शव कोठेया गांव स्थित चंवर से बरामद किया गया. शव देखकर ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस में दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. लेकिन रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या की गई है.

अपराधिक प्रवृत्ति का था सुभाष

बताया जा रहा है कि सुभाष अपराधिक प्रवृत्ति का था और करीब 2 माह पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था. इस मामले में पूछे जाने पर जलालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोठेया गांव स्थित चंवर से उसका शव बरामद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Loading

Crime E-paper