इलाज कराने व कर्ज चुकाने के लिए महिला ने बैंक से निकले ₹2.03 लाख ; उचक्के झपटकर हो गए चंपत

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के दाउदपुर थाना अंतर्गत शिवराधा पैट्रोल पंप के समीप बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला से ₹2.03 लाख रुपए का थैला झपट लिया और आसानी से फरार हो गये. जब तक महिला शोर मचाती उचक्के फरार हो चुके थे. पीड़ित महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव निवासी सुनील राय की पत्नी मीरा देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह चेक से रुपए निकालने के लिए बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पहुंची थी, जहां उसके द्वारा ₹2.03 लाख की निकासी की गई और थैला में रखने के बाद शॉल से ढक कर जा रही थी.

तभी, बैंक के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो उचक्कों ने बैंक से कुछ दूरी आगे बढ़ते ही शिवराधा पेट्रोल पंप के समीप महिला से रूपए का थैला झपट लिया और फरार हो गये. वहीं इस घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं पीड़ित महिला के द्वारा बताया गया कि वह कुछ रुपए कर्ज ली थी और बैंक से रुपए निकाल कर कर्ज चुकाने तथा बेटी का डिलीवरी कराने के लिए छपरा आने वाली थी. उसी बीच उसके द्वारा निकाले गए दो लाख तीन हजार रुपये बदमाशों ने झपट लिया और फरार हो गये.

 

Loading

69
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़