इनरव्हील सारण का डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने किया आफिसियल भिजिट ; विकलांग को ट्राई साइकिल तो एक जरूरतमंद को दिया गया टोटो

इनरव्हील सारण का डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने किया आफिसियल भिजिट ; विकलांग को ट्राई साइकिल तो एक जरूरतमंद को दिया गया टोटो

 

CHHAPRA DESK –   इनर व्हील क्लब ऑफ सारण के आफिसियल भिजिट के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता एवं क्लब के सदस्यों के द्वारा आज शहर के कमख्या मंदिर में वाटर कूलर प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए ठंडा पेय जल जनता को समर्पित किया. जिसके बाद सार्वजनिक शेड का शुभारंभ राजेंद्र स्टेडियम के पास जनता को समर्पित किया गया. तदोपरांत जन्नत पैलेस में आफिसियल भिजिट का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता अंजू फैशन ने करते हुए आये हुए अतिथियों का स्वागत किया. वहीं विधिवत शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गायत्री आर्यानी, सीजीआर रीना देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Add

उक्त अवसर पर एक दिव्यांग किशोर को व्हील चेयर, एक जरूरतमंद व्यक्ति को ई-रिक्शा, एक महिला को मिक्सी और छपरा सदर अस्पताल को कूड़ादान तथा ट्राफिक डिवाइडर समर्पित किया गया. उक्त अवसर पर पूर्व अध्यक्ष तनुजा जयसवाल ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया. सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने इनर व्हील क्लब सारण के द्वारा किये गए कार्यों की सराहना किया. इस अवसर पर इनर व्हील क्लब सारण ने तीन नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान किया. जिसमें बिंदिया जायसवाल, अन्नु देवी एवं किरण देवी शामिल थी.

 

क्लब सचिव रिंकी सिन्हा नें सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अंकिता जयसवाल नें किया. कार्यक्रम का संचालन अनिता राज ने किया. वही इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अन्नु जयसवाल, रूपा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, सुष्मा गुप्ता, सुनिता राय, रचना कुमारी, रेणु गुप्ता, कामिनी देवी, मंजू गुप्ता के अलावा रोटरी सारण के अध्यक्ष, सचिव, लाइंस क्लब के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

 

Loading

81
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़