इस परीक्षार्थी ने परीक्षा में कदाचार रोकने के प्रशासनिक दावे को कर दिया फेल ; परीक्षा के दौरान मोबाइल से बनाई चीटिंग का reels ; हो गया वायरल

इस परीक्षार्थी ने परीक्षा में कदाचार रोकने के प्रशासनिक दावे को कर दिया फेल ; परीक्षा के दौरान मोबाइल से बनाई चीटिंग का reels ; हो गया वायरल

CHHAPRA DESK –   बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में कदाचार रोकने के प्रशासनिक दावे को ठेंगा दिखाते हुए इस परीक्षार्थी ने न सिर्फ परीक्षा के दौरान चीट ले जाते वीडियो बनाया, बल्कि परीक्षा हॉल में भी रील बनाकर वायरल कर दिया. अब उसके चीटिंग करने के तरीके सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. वाकई इस वीडियो को देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे कि कोई प्रशासन की व्यवस्था के बावजूद परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल कैसे ले जाता है और चोरी भी कर का रील बना लेता है. उक्त परीक्षार्थी रवि कुमार MRSD हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है.

उसके द्वारा न सिर्फ परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाया गया, बल्कि पेपर लिखते हुए रील भी बनाई और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. हैरानी की बात यह है कि रवि कुमार के अकाउंट पर 10 से अधिक परीक्षा केंद्रों के वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह खुलेआम दिखा रहा है कि कैसे मोबाइल अंदर ले जाना है, कैसे चीट बनाकर छुपाना है और कैसे नकल करनी है. यह वीडियो शहर के गांधी चौक स्थित लोकमान्य प्लस 2 हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है.

इस घटना ने जिला प्रशासन की परीक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. उक्त परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के बीच चीट-पुर्जा एवं मोबाइल भी छुपा कर ले जाता है. जबकि ना तो कोई उसे पकड़ पाता है ना ही उसकी चोरी पकड़ी जा रही है. ताज्जुब की बात यह भी है कि परीक्षा के दौरान भी वह मोबाइल निकाल कर रील बना रहा है लेकिन किसी भी वीक्षक की नजर उस पर नहीं पड़ रही है, जो कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी कड़े सवाल खड़े कर रहा है.

Loading

67
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़