जहानाबाद में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय भरतोलन प्रतियोगिता में सारण के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

CHHAPRA DESK –  बिहार राज्य स्तरीय भरतोलन प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जहानाबाद के खेल भवन में 20 से 22 दिसंबर 2025 तक किया गया. जिसमें सारण जिला भारतोलन संघ के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. सारण जिला भारतोलन संघ के टीम का मैनेजर अर्चना श्रीवास्तव, टीम कोच नेहा कुमारी, सूरज कुमार सिंह एवं गुलशन कुमार को बनाया गया था. उक्त प्रतियोगिता में निम्न खिलाड़ियों ने सारण जिला का नाम रौशन किया है. विकास कुमार 60 क वर्ग में स्नैच 92 क क्लीन एंड जर 124 टोटल 216 किलो उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

वहीं लकी चौधरी 94 किलो वर्ग में अशीष कुमार सना क्लीन 111 किलो टोटल 197 केजी वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. यीशु कुमार 79 किलो वर्ग में सना 88 किलो क्लीन जार के 106 किलो टोटल 194 केजी वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं रणवीर कुमार 60 क वर्ग में स्नेक 90 क क्लीन के 111 क टोटल 201 केजी वजन उठाकर के प्रथम स्थान प्राप्त किया. विजेता खिलाड़ियों को डॉक्टर देव कुमार सिंह, डॉक्टर विकास कुमार सिंह, अतुल कुमार, अमित कुमार, जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप, सारण जिला शतरंज संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प, सारण जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, क्रिकेट संघ के विभूति नारायण शर्मा बधाई दी है.

Loading

56
E-paper खेल ब्रेकिंग न्यूज़