जहरीली शराब मामले में दारोगा एवं चौकीदार निलंबित ; थानेदार समेत तीन पर शोकॉज नोटिस ; शराब विक्रेता गिरफ्तार

जहरीली शराब मामले में दारोगा एवं चौकीदार निलंबित ; थानेदार समेत तीन पर शोकॉज नोटिस ; शराब विक्रेता गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से दो की मौत एवं दर्जनभर अचेत के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने मशरक थाना के दरोगा एवं चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वही थानेदार समेत तीन पर शोकॉज नोटिस किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि जहरीली शराब मामले में प्रथम दृष्टया आसूचना संकलन एवं क्षेत्र निगरानी में विफलता पाये जाने पर स्थानीय चौकीदार 4/7 महेश राय एवं पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० रामनाथ झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाईन हाजिर किया गया है. साथ ही मद्यनिषेध अधिनियम के क्रियान्वयन में उदासीनता / लापरवाही बरतने के आरोप में मशरक थाना अध्यक्ष पु०नि० धनंजय राय एवं पु०अ०नि० छविनाथ यादव, मशरक ए०एल०टी०एफ० प्रभारी से विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है.

बता दें कि सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में जहरीली शराब पीने से जहां दो भाइयों की मौत हुई है. वहीं तीसरे को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है. वही उसी गांव के दो अन्य युवक भी उपचररत है. मृतको में मशरक थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी लतीफ मियां के 30 वर्षीय पुत्र इस्लामुद्दीन अंसारी एवं उसके चचेरे भाई अलीराज अंसारी के 26 वर्षीय पुत्र शमशाद अंसारी की मौत हुई है. जबकि उसके एक चचेरे भाई अलीराज अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र मुमताज अंसारी का उपचार पीएमसीएच में चल रहा है.

वहीं जहरीली शराब से अन्य बीमार लोगों में स्वर्गीय अबीर चंद्र साह के 50 वर्षीय पुत्र राजेंद्र साह, स्वर्गीय मंगल साह के 45 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र साह, बिशुनपुरा गांव निवासी रामदेव के 35 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार, ब्राहिमपुर गांव निवासी अशोक राम का 40 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र राम, स्वर्गीय राम सकल सिंह का 50 वर्षीय पुत्र शंभू नारायण सिंह, बिशुनपुरा गांव निवासी प्रभु प्रसाद यादव का 19 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार शामिल है. जिन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है.

सिवान से शराब कारोबारी की हुई गिरफ्तारी

वही त्वरित पुलिस से कार्रवाई में शराब विक्रेता को सिवान जिला के भगवानपुरहाट थाना अंतर्गत बेलासपुर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शराब विक्रेता भगवानपुर थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव निवासी प्रेमचंद प्रसाद का 34 वर्षीय पुत्र रजनीकांत कुमार बताया गया है. बताया जा रहा है कि उसके द्वारा शराब बेचने की बात को स्वीकार भी की गई है. फिलहाल उससे पूछताछ के लिए सिवान एसटीएफ टीम भी छपरा सदर स्थल पहुंची है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़