CHHAPRA DESK – सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत झंगा चौक पर हुई चाकूबाजी में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. चाकूबाजी के दौरान एक युवक के गले को रेतने का प्रयास किया गया. अफरातफरी के बीच चाकू मारने वाला युवक फरार हो गया, जबकि दोनों जख्मी भाइयों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. जख्मी युवक जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत डोरीगंज निवासी उलर पासवान का 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है. वही चाकू बाजी में उसका चचेरा भाई निकास कुमार भी जख्मी हुआ है. दोनों जख्मी का उपचार फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है.

वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. घटना के संबंध में जख्मी युवक निकास कुमार पासवान ने बताया कि दोनों भाई डोरीगंज के झंगा चौक पर थे, तभी गांव का ही एक युवक धारदार हथियार लेकर आया और उसके भाई का गला रेतने का प्रयास किया. गले पर उसके द्वारा तीन-चार बार वार किया गया. वह बीच बचाव करने पहुंचा तो उसके ही पीठ पर चाकू से वार किया गया है. इस घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है.

![]()

