झपट्टा व लू’ट-पा’ट करने वाले कोढ़ा गिरोह के 04 अ’पराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

झपट्टा व लू’ट-पा’ट करने वाले कोढ़ा गिरोह के 04 अ’पराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला पुलिस ने झपट्टा मार गिरोह एवं लूटपाट करने वाले कोढा गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. बता दे कि बीते 04 नवंबर को जिले के आई०सी०आई०सी०आई० बैंक से रूपया निकासी कर घर जा रहे एक व्यक्ति से कुछ बदमाशों द्वारा ₹100000 का थैला झपट लिया गया था. उस मामले मे गोपालगंज नगर थाना कांड सं० 870/ 23 दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में आसूचना शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ एक SIT का गठन किया गया.

गठित टीम के द्वारा तकनीकी सहायता एवं आसूचना के आधार पर बैंक से रुपया निकासी कर ले जाने के क्रम में लाइनिंग एवं लूट-पाट करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने झपटा मारकर रूपया छीनने के अपराध में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. वहीं उसकी निशानदेही पर छीना गया. वहीं नकद 31,000 रूपया एवं लूट के पैसे से खरीदे 08 मोबाईल बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कटिहार जिला के जुरांन थाना अंतर्गत कोढा निवासी स्वर्गीय मनीष कुमार यादव, राहुल कुमार यादव,

झिमी कुमार यादव एवं पवन कुमार यादव शामिल हैं. टीम में पु०नि० सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय, पु०अ०नि० सह अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नगर थाना 03. पु०अ०नि० मंटू रजक, नगर थाना 04. पु0अ0नि0 आमिर हुसैन, नगर थाना 05. पु०अ०नि० विकास कुमार प्रभारी तकनीकी शाखा 06. सि० / 272 प्रवीण कुमार, तकनीकी शाखा 07. सि0 / 03 रविशंकर कुमार सिंह, शामिल रहें.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़