
CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने जिले के कुख्यात शराब माफिया सहित तीन अपराध कर्मियों को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सक्रिय पुलिसिंग के तहत जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में रिविलगंज थानान्तर्गत दो देसी पिस्टल एवं चार जिन्दा कारतुस के साथ शराब माफिया रूदल साह उर्फ संतोष साह सहित तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया रूदल साह के विरूद्ध जिलान्तर्गत 01 दर्जन से अधिक कांड दर्ज है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.उसी क्रम में रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जानटोला बिनटोली में गोलीबारी हो रही है.

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम जानटोला बिनटोली पहुंचकर निरीक्षण प्रारंभ किया गया. निरीक्षण के क्रम में जानटोला बिनटोली में दियर क्षेत्र के तरफ से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे, जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया. पूछताछ एवं जांच के क्रम में 02 मोटरसाइकिल, 02 पिस्टल, 04 जिंदा कारतुस एवं 06 मोबाइल बरामद कर 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड सं0-25/25 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नवीगंज मोहल्ला निवासी रूदल साह उर्फ संतोष साह, अनुभव कुमार एवं अल्फाज सिद्दिकी उर्फ लकी शामिल हैं.

गिरफ्तार रुदल साह के खिलाफ रिविलगंज, भगवान बाजार थाना, दरियापुर थाना, गड़खा थाना सहित अन्य थानो में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, चार जिन्दा कारतुस, छह मोबाइल व दो बाइक बरामद किया गया है.छापेमारी दल में रिविलगंज थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० सुभाष कुमार पासवान, पु०अ०नि० राहुल कु० श्रीवास्तव, प्र०पु०अ०नि० मणिकांत कुमार मणि, सि0/656 संतोष कुमार, सि0/458 रविरंजन कुमार सि0/1124 संटू कुमार, सि0/1001 संजीव कुमार, सि0/504 सुशील पासवान, चालक सि0/68 दिपक कुमार पासवान एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

![]()

