दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी ; दो भाई गंभीर स्थिति में पटना रेफर

दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी ; दो भाई गंभीर स्थिति में पटना रेफर

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत पियानो गांव से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दो पक्षों के विवाद में हुई चाकू बाजी में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. चाकू बाजी में गंभीर रूप से जख्मी दोनों भाई स्थानीय थाना क्षेत्र के पियानो गांव निवासी अनिल चौधरी के पुत्र आशिक कुमार चौधरी एवं आशु कुमार चौधरी बताए गए हैं.

Add

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों भाई का गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ और आनन-फानन में उन्हें मारपीट के दौरान दोनों के पेट में चाकू घोंप दिया गया. जिसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई. वहीं घर वालों के द्वारा शीघ्र दोनों भाइयों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर धनंजय कुमार के द्वारा दोनों को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

 

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़