कब्रिस्तान घेराबंदी व मंदिर चहारदीवारी से संबंधित कार्यों की डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक

कब्रिस्तान घेराबंदी व मंदिर चहारदीवारी से संबंधित कार्यों की डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज जिला योजना पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के साथ कब्रिस्तान घेराबंदी/मंदिर चहारदीवारी से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत कुल 216 कब्रिस्तान की घेराबंदी की जानी थी. जिसमें, 200 कब्रिस्तान की घेराबंदी का कार्य पूर्ण कर दिया गया है. जबकि शेष 16 बचे कब्रिस्तानों की घेराबंदी का कार्य अविलंब पूर्ण करने का निर्देश उनके द्वारा पदाधिकारियों को दिया गया है. जल्द ही उनकी भी घेराबंदी का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा. साथ ही घेराबंदी निर्माण हेतु विवादित स्थलों के संबंध में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों से जांच कराकर अविलंब प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

वहीं मंदिर चहारदीवारी निर्माण के सम्बन्ध में 6 स्वीकृत योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने तथा अन्य प्रस्तावित योजनाओं की सूची सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को भेजते हुए प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले चहारदिवारी निर्माण की जानेवाली मंदिरों की सूची प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है. शीध्र ही उन सभी मंदिरों की सूची तैयार कर उनकी भी घेराबंदी का कार्य पूर्ण कराया जाएगा.

Loading

79
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़