CHHAPRA DESK – सारण जिला कला संस्कृति विभाग के द्वारा आज शहर के दहियांवा टोला स्थित आम्रपाली कला केंद्र में बसंत पंचमी महोत्सव सह प्रदर्शनी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नजारत उपसमाहर्त्ता, पिंकी भारती नियोजन पदाधिकारी एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी विभा भारती के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. ज्यूरी मेंबर के रूप में डॉ विशाल भूषण, ज्योति श्रीवास्तव पटना एवं स्थानीय चित्रकार अशोक कुमार शामिल थे.

प्रदर्शनी में इन कलाकारों की सजी कलाकृतियां बनी आकर्षण का केंद्र
बसंत पंचमी महोत्सव के क्रम में प्रदर्शनी के लिए छह कलाकारों को चयनित किया गया था जिनकी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी. जिसमें कला पंक्ति आर्ट स्कूल से सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार, लिपन आर्टिस्ट श्रेया राज, मूर्तिकला आर्टिस्ट आनंद कुमार, भोजपुरी पेंटिंग से राजलक्ष्मी, टेराकोटा व मंडला आर्ट से जयलाल पड़ित की कलाकृतियां प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा रही थी. कार्यक्रम के उपरांत उक्त आर्टिस्टो को भी डीडीसी लक्ष्मण तिवारी के द्वारा सम्मानित किया गया.

इन कलाकारों को किया गया पुरस्कृत
इस प्रतियोगिता में सारण के स्कूल के बच्चों ने एवं स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया. लगभग 300 कलाकारों ने भाग लिया. जूनियर वर्ग में उत्कर्ष कश्यप प्रथम (मानस आर्ट छपरा) , ज्योति कुमारी सेकंड (सीपीएस स्कूल), महोग्या तृतीय (पी पी पब्लिक स्कूल) तथा सीनियर वर्ग में रसिका गुप्ता फर्स्ट (किलकारी), शोभा कुमारी द्वितीय (मिडिल स्कूल ममदा गरखा), तृतीय पुरस्कार आरूषी कुमारी (किलकारी छपरा) को पुरस्कृत किया गया. वहीं स्थानीय कलाकारों में प्रकाश कुमार प्रथम (किलकारी), द्वितीय पुरस्कार पलल सिंह (कलापंक्ति) एवं तृतीय पुरस्कार किलकारी की राजलक्ष्मी को पुरस्कृत किया गया. उपविकास आयुक्त सारण लक्ष्मण तिवारी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार सम्मान दिया गया. साथ ही सभी स्कूलों के प्रतिभागी कलाकारों को एवं स्थानीय कलाकारों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

![]()

