कांडों के निष्पादन में नहीं बर्दाश्त की जाएगी किसी प्रकार की लापरवाही : एएसपी

कांडों के निष्पादन में नहीं बर्दाश्त की जाएगी किसी प्रकार की लापरवाही : एएसपी

CHHAPRA DESK- एएसपी राम पुकार सिंह ने अपने कार्यालय में सर्किल इंस्पेक्टर व सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की. बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों की प्रगति, अपराधियों की गिरफ्तारी और वारंट निष्पादन की समीक्षा की गई. एएसपी ने निर्देश दिया कि कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नामजद व वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.वही बैठक के दौरान एएसपी ने लंबित वारंटों की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि वारंटी की गिरफ्तारी प्राथमिकता के आधार पर की जाए. उन्होंने थानावार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गंभीर अपराधों में फरार आरोपितों के विरुद्ध लगातार दबिश बनाई जाए. साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया.

Add

एएसपी ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग होनी चाहिए, ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.एएसपी राम पुकार सिंह ने थानाध्यक्षों को समय-समय पर वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो. इसके अलावा शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन, अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए.

क्राइम मीटिंग में एएसपी ने यह भी कहा कि आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और पारदर्शिता से ही जनता का भरोसा मजबूत होगा. बैठक में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके. इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर समेत थानाध्यक्ष मौजूद रहे.

Loading

79
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़