करीमचक मोहल्ला में हुई चा’कूबाजी में एक छात्र गंभीर

करीमचक मोहल्ला में हुई चा’कूबाजी में एक छात्र गंभीर

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमचक कोराड़ मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर एक छात्र को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी छात्र नगर थाना क्षेत्र के करीमचक मोहल्ला निवासी अख्तर हुसैन का 14 वर्षीय पुत्र छोटू बाबू उर्फ चांद बताया गया है. जो कि जिला स्कूल के नौंवी कक्षा का छात्र है. जख्मी हालत में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया.

इस संदर्भ में जख्मी ने बताया कि वह बीती रात खनुआ नाले से अपने घर करीमचक कोराड़ की तरफ जा रहा था कि तभी सामने से आ रहे दो लोगों ने उसे रोक कर पूर्व में हुए विवाद को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जिसके बाद उसने विरोध किया तो उन लोगों ने कमर से चाकू निकालकर हमला कर दिया. जिसमें एक चाकू उसके हाथ पर तथा दूसरा पेट में लग गया. वहीं जख्मी होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनका इलाज किया. वहीं परिवार वालों का कहना है कि पूर्व में भी इन लोगों के द्वारा कई बार आपसी रंजिश को लेकर मारपीट व गाली-गलौज की घटना की जा चुकी है.

हालांकि इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. विदित हो कि शहर में चाकू बाजी की घटना आम बात हो गई है. आए दिन चाकू बाजी की घटना हो रही है. विदित हो कि बुधवार की रात्रि भी नगर थाना अंतर्गत डाकबंगला रोड स्थित दलित बस्ती के समीप हुई चाकू बाजी में एक युवक जख्मी हो गया था. जिसका उपचार छपरा सदर अस्पताल में कराया गया था.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़