
CHHAPRA DESK – सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष द्वारा जिलान्तर्गत सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति को कुर्क करने हेतु थानावार कम-से-कम 02 प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया था. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर आयोजित बैठकों एवं पत्रों के माध्यम से भी इस कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही आदेशोल्लंघन एवं लापरवाही के आरोप में स्पष्टीकरण की मांग भी की गयी थी. जो अबतक अप्राप्त है. उक्त के संबंध में दिनांक-20 मई तक अपराधकर्मियों को चिन्हित कर प्रस्ताव समर्पित करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया था.

जिसके बावजुद 22 थानाध्यक्षों द्वारा न तो अपराधकर्मियों को चिन्हित कर प्रस्ताव समर्पित किया गया और न ही इस संबंध में स्पष्टीकरण समर्पित किया गया. अतएव उक्त लापरवाही एवं आदेशोल्लंघन के आरोप में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा निम्नांकित 22 थानाध्यक्षों का वेतन तत्काल प्रभाव से धारित किया गया है. साथ ही 03 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण के साथ हर हाल में कम-से-कम 02 अपराधकर्मियों के विरूद्ध प्रस्ताव सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है. सारण जिला पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जायेगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा.

इन थानाध्यक्षों का वेतन किया गया है धारित
नगर थानाध्यक्ष पु०नि० संजीव कुमार, दरियापुर थानाध्यक्ष पु०नि० कामेश्वर प्रसाद, खैरा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० अनिमा राणा, नगरा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० विजय रंजन, बनियापुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० आशुतोष कुमार झा, जलालपुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० राहुल कुमार, सहाजितपुर थानाध्यक्ष
पु०अ०नि० जितमोहन कुमार, दाऊदपुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० रिंकी कुमारी, जनताबाजार थानाध्यक्षbपु०अ०नि० टुनटुन कुमार, गौरा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० बाजीगर कुमार, अमनौर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, भेल्दी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० संदीप कुमार,

मकेर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० प्रमोद कुमार, तरैया थानाध्यक्ष पु०अ०नि० आशुतोष कुमार सिंह, इसुआपुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० कमल राम, पहलेजा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० स्वेता कुमारी, हरिहरनाथ थानाध्यक्ष पु०अ०नि० स्वर्ण सुप्रिया, नयागांव थानाध्यक्ष पु०अ०नि० कृष्ण कुमार शर्मा, दिघवारा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० रितेश कुमार मिश्रा, परसा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० सुनिल कुमार, अकिलपुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० विनोद राम, डेरनी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी शामिल हैं.

![]()

