कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए 29 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों का वेतन किया गया धारित

कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए 29 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों का वेतन किया गया धारित

CHHAPRA DESK –  हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव कार्यों के उपरान्त दिवा पदाधिकारी, पुलिस केन्द्र सारण द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों के आधार पर यह ज्ञात हुआ है कि मतगणना एवं मतदान ड्यूटी के पश्चात की गई नियमित गिनती के दौरान कुल 29 महिला प्रशिक्षु सिपाही बिना किसी प्रकार की सूचना या अवकाश आवेदन के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पायी गयीं. 15 नवम्बर को प्रातः ली गई गिनती में 10 महिला सिपाही तथा दिनांक 13 नवम्बर को रात्रि गिनती के दौरान कुल 19 महिला प्रशिक्षु सिपाही अनुपस्थित पाई गई थी.

बिना सूचना या अवकाश आवेदन के अनुपस्थित रहना कर्तव्यहीनता, आदेश उल्लंघन तथा घोर लापरवाही का स्पष्ट द्योतक माना गया है. जिसके कारण उक्त सभी महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का उनके उनके अनुपस्थिति दिवस 13 नवंबर एवं 15 नवंबर से वेतन धारित किया गया है. साथ ही उक्त सभी को 03 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़