खेत में करंट लगने से मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी के बाद एक महिला को लेकर साथ जाने वाला युवक गिरफ्तार ; अब खेत मालिक पर भी होगी प्राथमिकी

खेत में करंट लगने से मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी के बाद एक महिला को लेकर साथ जाने वाला युवक गिरफ्तार ; अब खेत मालिक पर भी होगी प्राथमिकी

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत डुमरिया गांव स्थित धान के खेत में बीते 14 नवंबर की अर्द्धरात्रि एक युवक की करंट लगने से हुई मौत के बाद परिवार वालों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने इस मामले का पूर्ण उद्भेदन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी मनीष राय बताया जा रहा है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन ने बताया कि इस

Add

घटनाक्रम में शामिल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी मनीष राय ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि वह डुमरिया निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष मनिंदर राय के पुत्र अभिकांत कुमार राय उर्फ कुन्नू को बाइक से लेकर एक महिला से मिलाने के लिए खेत में ले गया था. उसी दौरान सड़क पर एक पिकअप गाड़ी आकर रुकी जिसमें कुछ खराबी आ गई. गाड़ी रुकने के कारण हम लोग भागने लगे. भागने के क्रम मे खेत मे रात्रि के अंधेरे मे बिजली के तार मे वह चिपक गया और उसका पैर फंस गया. उसी क्रम में उसने काफी चिल्लाया लेकिन कोई उसकी मदद के लिए वहां डर से नहीं पहुंचा.

जिसके बाद वह और महिला दोनों भाग गए. छापामारी टीम में मुफसिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद, अपर थानाध्यक्ष निधि कुमार, जगन्नाथ कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद आसिफ हुसैन, रमेश कुमार, अक्षय कुमार शामिल थे.बता दें कि बीते 15 नवंबर की सुबह मुफस्सिल थाना अंतर्गत छपरा-थावे रेलवे लाइन के किनारे डुमरिया स्टेशन के पास खेत से 25 वर्षीय अभिकांत कुमार राय उर्फ कुन्नू का शव बरामद किया गया था. उस मामले में मृतक के पिता के बयान पर करंट लगाकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Loading

167
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़