CHHAPRA DESK – सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने खेत में खाद डाल रहे एक व्यक्ति के कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. वहीं उस व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. उसके बाद यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई. मृतक की पहचान जिले के एकमा थाना क्षेत्र स्थित राजापुर के टोला निवासी स्व नंदकिशोर यादव के 47 वर्षीय पुत्र ललन यादव के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ललन यादव आज दोपहर में गांव स्थित नहर के समीप अपने खेत पर गए थे, जहां खेत की सिंचाई करने के बाद खेत में खाद डालने के लिए खाद के बोरे के पास बैठकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहे थे.

उसी बीच एक बाइक पर तीन लड़के वहां पहुंचे और एक लड़का बाइक स्टार्ट करें रखा. जबकि दो लड़का मुंह बांधे हुए खेत की तरफ पैदल ही गए और ललन यादव के कनपटी पर पिस्तौल रखकर गोली चला दी. जिसके कारण कनपटी में गोली लगने से ललन यादव की मौके पर मौत हो गई. जिसके बाद दोनों भाग कर नहर के समीप अपनी बाइक पर पहुंचे और फरार हो गये. इस सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. वही मौके पर पहुंची एकमा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर पोस्टमार्टम कक्ष भेजने की तैयारी में जुटी है. हालांकि घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी थी.

![]()

