CHHAPRA DESK – अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण के द्वारा परमानेंट प्रोजेक्ट के तहत छपरा के लोगों के स्वास्थ्य लाभ हेतु बुधवार को संजीवनी नर्सिंग होम के सहयोग से लायन डायबिटीज और हाइपरटेंशन क्लिनिक का उद्घाटन किया गया. क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल लायन डॉ एस के पांडे एवं लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष लायन डॉ अनिल कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया. वहीं दीप प्रज्ज्वलित कर इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया.

उक्त अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 02 बजे से संध्या 05 बजे तक मरीजों को डायबिटीज और हाइपरटेंशन से बचाव हेतु मुख्य सुझाव दिए जाएंगे और उनका नि:शुल्क इलाज कर साथ हीं मुफ्त दवाईयां भी दी जाएगी. वहीं डॉ एस के पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि आजकल हम सभी भाग दौड़ वाली जिंदगी जी रहें हैं और अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते है. इसी बात को ध्यान में रखकर लायंस क्लब छपरा सारण के द्वारा इस क्लिनिक को चलाने का फैसला लिया गया है.

उन्होंने कहा कि डायबिटीज हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकार है, क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाने पर जीवन भर साथ रहती है. इसका पूरी तरह से इलाज असंभव है. इसे सिर्फ लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. डायबिटीज कई दूसरी बीमारियों को भी जन्म दे देती है. इन्हीं में से एक है हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर. डायबिटीज और हाइपरटेंशन दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनमें से अधिकांश लोग हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित पाए जाते हैं.

इस केंद्र के खुल जाने से वैसे गरीब मरीजों को विशेष लाभ होगा जो डॉ की फीस देने के डर से अपने बीमारी का सही समय पर उचित ईलाज नहीं करा पाते हैं. मौके पर जिलापाल और अध्यक्ष के साथ डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन प्रमोद मिश्रा, सचिव लायन शैलेंद्र कुमार, पी आर ओ लायन साकेत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष लायन अमर कुमार, लायन रणधीर जायसवाल, लायन वी एन गुप्ता, लायन नारायण पांडे, लायन वासुदेव गुप्ता, लायन संदीप कुमार, लायन डा नागेंद्र कुमार, लायन आशुतोष शर्मा, लायन सत्यनारायण प्रसाद, लायन मुकेश कुमार एवं लियो अध्यक्ष सुप्रीम आदि मौजूद रहे.

![]()

