CHHAPRA DESK – छपरा सदर प्रखण्ड के दियरा क्षेत्र स्थित कोटवापट्टी पंचायत के दयालचक एवं कुतुबपुर गांव में कटाव के कारण संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बता दें कि लोककवि भिखारी ठाकुर के पैतृक गांव कुतुबपुर दियारा में एक बार फिर गंगा नदी के कटाव से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को अपने घर-बार उजड़ने का डर सता रहा है. गंगा नदी में तेजी से हो रहे कटाव से ग्रामीणों मे भय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस संबंध मे लोककवि स्व भिखारी ठाकुर के परपौत्र राकेश ठाकुर ने बताया कि कटाव बहुत तेजी से हो रहा है जो गांव के काफी करीब पहुंच गया है.

अगर यही स्थिति रही तो गांव विलुप्त होने के कगार पर जा सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कटाव को रोकने के लिए कोई व्यवस्था करने की मांग की है. वही प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है. कटाव के कारण ग्रामीण दहशत में आ चुके हैं. वहीं, ग्रामीणो ने बताया कि भोजपुरी साहित्य के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर का यह गांव, गंगा नदी के कटाव से लगातार जूझ रहा है. ग्रामीणों में भय का माहौल है.

![]()

