MUZAFFARPUR DESK – 5 में चरण के लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मुजफ्फरपुर में देर शाम आधा दर्जन के करीब पहुंचे बदमाशों ने 112 पर तैनात चालक पर फायरिंग कर दी. हालांकि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में 112 पर तैनात चालक बाल बाल बच गया. वहीं उसकी बाइक को बदमाशों ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए.

बताया जा रहा है की जिले के मुसहरी थाने में तैनात 112 की चालक ललित कुमार अपने सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर स्थित घर से चौक पर कुछ सामान लेने जा रहे थे. उसी दौरान गली के कॉर्नर पर आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और चालक ललित कुमार के साथ मारपीट करने लगे. जिससे वह किसी तरह जान बचाकर मौके से भागने लगे तो बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से करीब तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

तब तक बदमाश वहां से भागने में सफल हो गए. बदमाशों ने जाते-जाते चालक ललित कुमार के बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. उसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित चालक ललित कुमार ने बताया कि आरोपी युवक भगवानपुर चौक के रहने वाले हैं जो उन पर अचानक हमला कर दिये.

![]()

