
CHHAPRA DESK – सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत आज मछुआरों के बीच 37 मत्स्य शिकार माही एवं विपणन किट का वितरण किया गया. इस योजना के तहत जिले के मछुआ /मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य शिकारमाही करने तथा मछली को बेचने के लिए उपकरण सामग्रियों को एक पैकेज के रूप में दिया जाता है. इससे मत्स्य जल स्रोतों से बाजार तक सुरक्षित एवं हाइजीनिक रूप में मछली पहुंचने में मदद होगी तथा मछुआ/ मत्स्य विक्रेता अपने मत्स्य उत्पादन को हाइजीनिक रूप से बिक्री कर सकेंगे, जिससे इन्हें अधिक लाभ होगा. इन्हें आजीविका का एक अतिरिक्त साधन उपलब्ध होगा जिसके फलस्वरुप इनकी आमदनी में वृद्धि होगी.

मत्स्य उपभोक्ताओं को ताजी सुरक्षित एवं उचित मूल्य पर मछली उपलब्ध हो सकेगा. जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मछुओं /मत्स्य विक्रेताओं /मत्स्य वेंडर जो सड़क के किनारे, चौक चौराहा, हाट बाजार आदि जगहों पर मत्स्य विपणन का कार्य करते हैं, उन्हें चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा. योजना के तहत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन में प्रयुक्त सामग्री जैसे फेंका जाल, गिल नेट, हांडी,तराजू इंसुलेटेड आइस बॉक्स को किट के रूप में पैकेज तैयार किया गया है. इसमें शत प्रतिशत अनुदान दिया जाता है. इस अवसर पर उप मत्स्य निदेशक सारण परिक्षेत्र सुमन कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अमृता रंजन, राजू कुमार, चंचला, आस्था मिश्रा, मत्स्य विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

![]()

