महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर डीएम व एसएसपी ने बैठक कर पदाधिकारियों को दिया निर्देश

महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर डीएम व एसएसपी ने बैठक कर पदाधिकारियों को दिया निर्देश

CHHAPRA DESK –  महाशिवरात्रि के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई. जिसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस अधीक्षक से एक-एक कर फीडबैक लिया गया. बैठक में सार्वजनिक जुलूस के लिए लाइसेन्स अनिवार्य कर इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. डीजे का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा. इसका सख्ती से अनुपालन करावें. एसएसपी ने बताया कि किसी भी तरह के जातिगत/धार्मिक विद्वेष वाले संगीत का उपयोग वर्जित रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक/ अफवाहजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई होगी.

सोशल मीडिया सेल 24 घंटे निगरानी रख रही है. वहीं शोभायात्रा के सभी रुट का भौतिक सत्यापन कर जूलूस मार्ग में बिजली के ढ़ीले/नीचे के तारों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही रास्ते में शोभा यात्रा में बाधक पेडों की टहनियों की छटाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक बिजली की कटौती को तकनीकी आधार पर रेगुलेट करने का निर्देश दिया गया. बताते चलें कि सभी जूलूस की सतत वीडियोग्राफी होगी एवं ड्रोन कैमरे से भी जुलूस पर नजर रखी जायेगी.

वहीं शोभायात्रा के दौरान नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का नगर निगम को निर्देश दिया गया. बैठक में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, नगर आयुक्त, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी जुड़े थे.

Loading

77
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़