महिला गई बेटी के घर सोने तो चो’रों ने घर पर कर दिया हाथ साफ ; ₹50 हजार नकद समेत लाखों के आभूषण की चो’री

महिला गई बेटी के घर सोने तो चो’रों ने घर पर कर दिया हाथ साफ ; ₹50 हजार नकद समेत लाखों के आभूषण की चो’री

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत प्रभुनाथ नगर मोहल्ला स्थित एक घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. हालांकि महिला उसी शाम अपनी छोटी बेटी के घर सोने चली गई. सुबह जब वापस घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए. घर में प्रवेश की तो देखी कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारे समान अस्त-व्यस्त पड़े हुए हैं. यह देखकर उस महिला को समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हो चुकी है. जिसके बाद यह बात मोहल्ले में आग की तरह फैल गई और

इस घटना की सूचना मिलते ही उसी मोहल्ले में रह रही उनकी दोनों बेटियां परिवार सहित घर पहुंची और इस घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस मामले में पीड़ित महिला सीता देवी के द्वारा मुफस्सिल थाना को दिये अपने फर्द बयान में बताया गया है कि चोरों ने उनके घर से ₹50000 नकद समेत लाखों रुपए के आभूषण की चोरी कर ली है. इस मामले में पीड़ित महिला सीता देवी ने बताया कि वह प्रभुनाथ नगर हनुमान मंदिर के समीप अपने घर में अकेली रहती है.

उनकी दो बेटियां शादी के उपरांत उसी मोहल्ले में रहती है. बीती संध्या वह अपनी छोटी बेटी से मिलने गई और रात्रि में वहीं पर सो गई. सुबह जब वापस घर आई तो उसके होश उड़ गये. घर के कमरे का ताला टूटा पड़ा था और घर के सभी कमरों के पलंग पेटी और बॉक्स का ताला तोड़कर तलाशी ली गई थी. उन्होंने बताया कि घर से करीब ₹50000 नकद एवं साढे चार लाख रुपए से अधिक मूल्य के आभूषण की चोरी हुई है. उन्होंने बताया कि उनके पुत्र के द्वारा कुछ कार्य हेतु रुपए भेजे गए थे जिसको अपने घर के आलमारी में रखी थी.

उन्होंने बताया कि चोरी गए सोने के आभूषण में चार चूड़ी, तीन सोने की अंगूठी, जीऊतिया एवं सोने का एक चेन व अन्य आभूषण शामिल है. इस मामले में उनके द्वारा प्राथमिकी के लिए मुफस्सिल थाना को आवेदन दिया गया है. वही इस मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद पुलिस बल को वहां भेजा गया था. मामले की जांच की जा रही है. शीघ्र ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़