मांझी पुल पर चल रहे दोहरीकरण कार्य व छपरा जंक्शन का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने किया निरीक्षण

मांझी पुल पर चल रहे दोहरीकरण कार्य व छपरा जंक्शन का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने किया निरीक्षण

CHHAPRA DESK –  छपरा जंक्शन पर आज मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले मांझी पुल पर चल रहे दोहरीकरण कार्य की स्थिति का जायजा लिया. तकनीकी खामियों के कारण पुल एवं दोहरीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा था, जिसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए. जिसके बाद उन्होंने छपरा जंक्शन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया.

Add

सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित टीटी रनिंग रूम तथा अनारक्षित टिकट काउंटर को हटाकर प्रस्तावित नए भवन निर्माण की योजना की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस नए भवन बनाए जाएंगे.वही निरीक्षण के क्रम में मजार के समीप नए आरक्षित टिकट काउंटर के निर्माण और यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई. उन्होंने वेटिंग हॉल की व्यवस्था का जायजा लिया.

Loading

77
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़