प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी मेला में 1100 फल-फूल व पौधों को किया गया प्रदर्शित ; डीडीसी ने प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी मेला में 1100 फल-फूल व पौधों को किया गया प्रदर्शित ; डीडीसी ने प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

 

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के बाजार समिति प्रांगण स्थित कृषि भवन खुशबूदार फूलों, पौष्टिकता से भरपूर फलों और विभिन्न प्रकार के 1100 प्रदर्श से सजा है. दरअसल कृषि विभाग और उद्यान निदेशालय के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 20 फरवरी से शुरू कर दिया है. यह 22 तारीख तक चलेगा. आज उपविकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक खेती के साथ नवाचार एवं उन्नत तकनीक आधारित खेती से किसान बंधु अपनी आय में गुणात्मक वृद्धि ला सकते हैं. उन्होंने सभी किसानों से नवाचार को अपनाने के लिये प्रेरित किया.
इस उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पादों को 48 वर्ग में बांटते हुए छपरा, सिवान और गोपालगंज के प्रदर्शनी के रूप में लगभग 1100 उत्पादों को लाया गया है.

Add

इन्हें कृषि भवन परिसर में बनाए गए स्टॉल पर सजाया गया है. दूर से ही पूरा माहौल सुगंधित प्रतीत हो रहा है. इसका कारण है विभिन्न प्रकार के खुशबूदार फूल, सब्जियां और फल के अलावा कृषि उत्पादन से बने खाद्य सामग्री. प्रदर्शनी के रूप में सब्जियों के विभिन्न प्रकार और इसे बनने वाले विभिन्न खाद्यसामग्री, मशरूम और उनके प्रकार, विभिन्न प्रकार के फल और उनसे बने खाद्यसामग्री, पान के पत्ते, फल या सब्जी के माध्यम से घर में बनाए गए सामग्री, विभिन्न प्रकार के शहद, जाड़े के मौसमी फूलों के पौधे जो की विभिन्न गमले में लगाए जा सकते हैं, कटे हुएफूल, कलात्मक पुष्प और सज्जा वाले पौधे, औषधिय पौधे और सुगंधित पौधे आदि शामिल है.


किसानों और उद्यान प्रेमियों के लिए शानदार संगम
यह प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता किसानों और उद्यान प्रेमियों के लिए काफी उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक है. इस संगम में आधुनिक तकनीक, नवाचार और पारंपरिक खेती का सुंदर मेल देखने को मिल रहा है . यह प्रदर्शनी उद्यान, बागवानी और खेती की बदलती तस्वीर को पेश कर रही है. इसमें यह दिखा कि मेहनत और प्रयोग से घर, उद्यान और खेतों में किस तरह रंगों और खुशहाली की बहार लाई जा सकती है.

पहले दिन 20 फरवरी को पूषा कृषि केंद्र और मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने तीनों जिले से आए प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के बाद सभी 48 वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया. विशिष्ट पुरस्कार के लिए भी चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. आज से यह प्रदर्शनी आम लोगों और किसानों के लिए रहेगी. तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता को लेकर पहले दिन प्रदर्श के रूप में आए 1100 प्रदर्श में से हर वर्ग के लिए प्रथम ,द्वितीय और तृतीय और विशिष्ट का चयन किया गया. आज से किसानों और आम लोगों के लिए प्रदर्शनी शुरू हो जाएगी. इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, सहायक निदेशक उद्यान, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं किसान बंधु उपस्थित थे.

Loading

81
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़