मंडल कारा होगा दूसरी जगह शिफ्ट ; डीएम ने किया चयनित स्थल का निरीक्षण

मंडल कारा होगा दूसरी जगह शिफ्ट ; डीएम ने किया चयनित स्थल का निरीक्षण

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर स्थित मंडल कारा को दूसरे जगह स्थानांतरित किया जाना है, जिसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. आज उसे स्थल का जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 10.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता, राजस्व, अधीक्षक, मंडल कारा एवं अंचलाधिकारी, गड़खा के साथ गड़खा अंचल अंतर्गत हसनपुरा पंचायत में नए छपरा मंडल कारा भवन निर्माण हेतु चयनित लगभग 22 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को इस संबंध में अविलंब अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया ताकि यथाशीघ्र नए छपरा मंडल कारा का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके.

Add

छपरा शहर स्थित मंडल कारा को दूसरे जगह स्थानांतरित किया जाना है, जिसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. आज उस चयनित स्थल का सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा अन्य पदाधिकारियों संग निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, अपर समाहर्त्ता (राजस्व), मंडल कारा अधीक्षक एवं गड़खा अंचलाधिकारी मौजूद रहे. बता दें कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से छपरा शहर के मध्य स्थित मंडल कारा को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाना है. जिसको लेकर गड़खा अंचल अंतर्गत हसनपुरा पंचायत में जमीन का चयन कर लिया गया है. छपरा मंडल कारा भवन निर्माण हेतु चयनित लगभग 22 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को इस संबंध में अविलंब अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि यथाशीघ्र नए छपरा मंडल कारा का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके.

 

बता दें कि छपरा शहर स्थित मंडल कारा तीन तरफ से सड़क मार्ग से जुड़ा है. जिसके कारण उसकी सुरक्षा पर खतरा महसूस किया जाता है. वही मंडल कारा के इर्द-गिर्द बड़े भवन भी है, जिससे खतरा का अंदेशा बना रहता है. वैसे मंडल कारा के अंदर मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक सामान भी फेंके जाने की घटना कई बार हो चुकी है. जिसको लेकर मंडल कारा के बाहरी दीवारों पर लाइट की व्यवस्था की गई है. साथ ही बाहरी दीवारों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी की जाती है.

Loading

67
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़