
CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत तेनुआ मंदिर के समीप तेज रफ्तार का कह देखने को मिला है, जहां अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत वृद्ध की पहचान शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी स्वर्गीय शीतल राय के 65 वर्षीय पुत्र महावीर राय के रूप में की गई. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह तेनुआ मंदिर गए थे और वहां से घर लौट रहे थे उसी बीच किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

सूचना के बाद वह लोग उन्हें घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अरविंद कुमार के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उन्हें घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर कागजी कार्रवाई की जा रही है.

![]()

