मंदिर में पूजा करने से पूर्व स्नान करने गई एक किशोरी की गंगा नदी में डूबने से मौत ; दो किशोरी को ग्रामीणों ने बचाया

मंदिर में पूजा करने से पूर्व स्नान करने गई एक किशोरी की गंगा नदी में डूबने से मौत ; दो किशोरी को ग्रामीणों ने बचाया

CHHAPRA DESK – सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत बलवन टोला कोटवा राम पुट्टी गांव स्थित मंदिर के समीप स्नान करने के दौरान तीन किशोरी डूबने लगी. हालांकि तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों ने तीनों को बचाने का प्रयास किया, उस दौरान दो किशोरी को बचा लिया गया जबकि तीसरी किशोरी डूब गई. जब तक उसको नदी से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसे मृत पाकर घर वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत किशोरी जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला कोटवापट्टी राम निवासी शिवाजी राय की 13 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी के रूप में की गई है. सूचना के बाद डोरीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. उस दौरान मृत बच्ची के पिता और घर वालों ने बताया कि कविता अपनी सहेलियों के साथ बलवनटोला स्थित मंदिर में पूजा करने गई थी. जहां पूजा से पूर्व वह तीनों गंगा नदी में स्नान कर रही थी, तभी एक साथ तीनों देखते ही देखते डूबने लगी. हालांकि ग्रामीणों ने दो किशोरी को बचा लिया, जबकि कविता डूब गई. काफी खोजबीन के बाद करीब 2 घंटे बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Loading

56
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़