मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी आरओ एवं एआरओ के साथ बैठक कर कहा भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए होगी मतगणना

मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी आरओ एवं एआरओ के साथ बैठक कर कहा भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए होगी मतगणना

CHHAPRA DESK –  बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत 14 नवंबर को मतगणना होगी. मतगणना प्रातः 08 बजे से प्रारम्भ होगी. सारण जिला के सभी 10 विधानसभा के मतों की गणना बाजार समिति, छपरा में आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत कराई जायेगी. मतगणना की प्रक्रिया को सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने आज समाहरणालय सभागार में सभी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ बैठक किया. जिलाधिकारी ने मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के बारे में एक एक कर सूक्ष्मता से जानकारी दी.

Add

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आर ओ सम्पूर्ण प्रक्रिया में आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. बताया गया कि प्रत्येक विधानसभा के लिए एक मतगणना कक्ष बनाया जा रहा है. प्रत्येक मतगणना कक्ष में मतों की गणना हेतु 14 – 14 टेबल लगाये जायेंगे. प्रत्येक मतगणना टेबल पर तीन मतगणना कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे. प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक एवं एक मतगणना ऑब्ज़र्वर द्वारा काउंटिंग की प्रक्रिया को निष्पादित किया जायेगा. पोस्टल बैलट के माध्यम से प्राप्त मतों की गणना हेतु प्रत्येक विधानसभावार अलग अलग टेबल रहेंगे.

प्रत्येक टेबल पर 4 मतगणना कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे- एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक एवं एक मतगणना ऑब्ज़र्वर द्वारा पोस्टल बैलट मतों की गणना की जायेगी. पोस्टल बैलट की गणना के लिये बनाये गये प्रत्येक टेबल पर एक एआरओ भी प्रतिनियुक्त रहेंगे. जिलाधिकारी ने सभी आरओ एवं मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधान एवं मानक के अनुरूप मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया के संचालन का निदेश दिया.

Loading

67
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़