मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला मत्स्य विभाग ने किया आयोजन ; प्रगतिशील किसानों ने सिखाये गुण

मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला मत्स्य विभाग ने किया आयोजन ; प्रगतिशील किसानों ने सिखाये गुण

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उस दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जय मित्रl देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया. इस एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण में 216 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय शिक्षा संस्थान मोतीपुर के वैज्ञानिक उडीप्टो राय ने मत्स्य आहार पर व्याख्यान दिया. जबकि कृषि विज्ञान केंद्र के पवन कुमार शर्मा के द्वारा विषय वस्तु विशेषज्ञ ने समन्वित मछली पालन के संदर्भ में परिचर्चा किया गया.

सारण परिक्षेत्र के उपमत्स्य निदेशक सुमन कुमार के द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया गया. वहीं अध्यक्ष के द्वारा मत्स्य पालन के संबंध में संक्षिप्त संबोधन व्यक्त की गई. छविनाथ सिंह जिला पार्षद इसुआपुर के द्वारा स्वयं के द्वारा मत्स्य पालन से संबंधित अपना अनुभव सभी लोगों के साथ शेयर किया गया. वहीं नरेंद्र कुमार गिरी प्रगतिशील किसान के द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया. सभा में प्रखंड के मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री, अध्यक्ष, सदस्य, प्रगतिशील किसान, विभागीय कर्मचारी, पदाधिकारी उपस्थित थे.

Loading

77
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़