CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गली स्थित होटल ललिता से खींचकर मैनेजर व उसके भाई पर अपराधियों ने हमला कर दिया. उस दौरान होटल के मैनेजर को अपराधियों ने गोली मार दी. वहीं उसका भाई भी जख्मी हुआ है. जख्मी में जिले के कोपा थाना क्षेत्र स्थित बसडीला गांव निवासी स्व सुभाष पांडे के 35 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार पांडे और 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार पांडे उर्फ भोलू शामिल हैं. दोनों भाई शहर के ललिता होटल में मैनेजर का काम करते हैं. घटना के संबंध में घायल अभिषेक उर्फ भोलू ने बताया कि वह होटल के काउंटर पर बैठा था. उसी दौरान दो अपराधी वहां पहुंचे और जबरन उसे होटल से बाहर खींचते हुए अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे.

विरोध करने पर एक अपराधी ने कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से वह घायल हो गया. काउंटर पर बैठे भाई को बचाने के क्रम मे अपराधियों द्वारा उसके भाई पंकज कुमार के साथ भी मारपीट की गई. वही घायलों ने बताया कि घटनास्थल पर करीब तीन राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए. आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाजरत है. वही इस सन्दर्भ में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ सुरेंद्र महतो ने बताया कि अभिषेक के जांघ में गोली लगकर आर-पार हो गई है.

उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. वही सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और जख्मी से पूछताछ की. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में पंकज के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

![]()

