मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था मुकेश ; रेलवे ट्रैक पर मिली सिरकटी लाश ; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था मुकेश ; रेलवे ट्रैक पर मिली सिरकटी लाश ; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के छपरा-बलिया रेलखंड स्थित मांझी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक की सिरकटी लाश बरामद की गई है. शव की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते रेलवे स्टेशन पहुंचे. वहीं सूचना के बाद मांझी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है. मृत युवक की पहचान सिवान जिला के सिसवन थाना अंतर्गत कचनार गंगपुर गांव निवासी ललन शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश शर्मा के रूप में की गई है. उसकी शादी छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार निवासी बिहारी शर्मा की पुत्री के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि मुकेश किसी वेटनरी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था और बकाया रुपए को लेकर काफी दिनों से तीखी बहस भी हो रही थी. जिसको लेकर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है.

Add

हत्या या दुर्घटना जांच के बाद होगा खुलासा

मुकेश का शव मांझी रेलवे स्टेशन के आउटर के समीप से बरामद किया गया है. उसका सिर कट कर पूरी तरह पिचक गया था. जबकि उसकी बाइक रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी थी. प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से सिर कटने के कारण मौत का होना बताया जा रहा है. जबकि खुदकुशी की घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. फिलहाल स्थिति जो भी हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. वहीं परिवार वालों का आरोप है कि काफी दिनों से बकाया पैसा को लेकर उसकी बहस हो रही थी. हो ना हो उसी को लेकर उनकी हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया होगा.

पत्नी के खाते में ऑनलाइन आया ₹40 हजार वह ₹56 सौ ; पति ने कहा आज नहीं आऊंगा

परिजनों के अनुसार मुकेश के घर पर 23 फरवरी को अष्टयाम का आयोजन था और पैसे को लेकर वह काफी तनाव में भी था. वह जिस वेटनरी दवा कंपनी में एमआर का काम करता था, उसका बकाया पैसा भी उसको नहीं मिल रहा था, जिसको लेकर उसकी अपने नियुक्ता से बहस भी हो रही थी और बीते दिन भी पैसे को लेकर बकझक हुई थी. जिसके बाद देर संध्या करीब 8:00 बजे उसे कई काल्स आए और वह बाइक से घर से निकला.

जिसके बाद देर रात्रि उन्हें सूचना मिली कि उसकी लाश मांझी थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई है. सिर कटा हुआ है. ठीक इसी घटनाक्रम के उसके घर से निकलने के करीब 1 घंटे के अंतराल पर उसके पत्नी के मोबाइल में दो ट्रांजैक्शन आए. जिसमें पहली रकम ₹40 हजार की थी और दूसरी ₹5600 की थी. जिसके बाद उसकी अपनी पत्नी से बात हुआ और पत्नी ने बतलाया कि रुपए आ गए हैं कहीं कोई विवाद तो नहीं हुआ, तब उसने बताया कि वह तो होते रहता है. वह अष्टयाम की पूरी तैयारी कर ले क्योंकि वह आज घर नहीं आने वाला है. लेकिन पत्नी को क्या पता था कि अब उसकी लाश ही आएगी.

Loading

81
Uncategorized