
MUZAFFARPUR DESK – बिहार के मुजफ्फरपुर में बीते दिन नाबालिग लड़की हत्या कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए उस हत्या में शामिल प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी बंगाल भाग रहा था, जिसे पुलिस ने सही समय पर दबोच लिया. उसके बयान भी पुलिस के सामने हैं. गिरफ्तार आरोपी संजय राय ने हत्या के वजह को भी स्पष्ट किया है. पुलिस का कहना है कि वह बंगाल भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही उसे विशेष टीम ने पकड़ लिया. कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी के घर पर बुल्डोजर चलाया था.

बता दें कि मुज़फ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में 12 अगस्त को एक नाबालिग दलित युवती की हत्या हुई थी. घटना की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। साथ में DIU की टीम भी लगाई गई थी. इस मामले को पुलिस ने अब स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी संजय राय उस लड़की से शादी करने का दबाव बना रहा था. लड़की के इंकार करने पर मुख्य आरोपी संजय राय ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी. लड़की की हत्या करने के लिये आरोपियों ने लोहे का रॉड और खुरपी का प्रयोग किया था, जिसे पुलिस ने पहले ही दिन घटनास्थल से बरामद कर लिया था. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 5 लोगों को गिरफ्त कर चुकी है. मुख्य आरोपी संजय राय की गिरफ्तारी आज हुई है.

एसपी ने क्या कहा
इस घटना के संबंध में एसएसपी राकेश कुमार का कहना है कि घटना के दिन नाबालिग लड़की को कॉल करके बुलवाया गया था. लड़की के वहां पहुंचने के बाद आरोपी संजय राय ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन लड़की ने उसके इस ऑफर को ठुकरा दिया. इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और फिर लोहे के रॉड से मारकर उसे घायल कर दिया आरोपियों को लगा कि जिंदा रहने के बाद सभी का भेद खुल जाएगा, इसलिए सभी ने मिलकर खुरपे से गोदकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव को घटनास्थल से 100 मीटर दूर ले जाकर सुनसान जगह में फेंक दिया. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई. उन्होंने बताया कि मामला गैंगरेप का नहीं है. संजय राय 3 वर्षों से उसके साथ प्रेम प्रसंग में था.

![]()

