
CHHAPRA DESK – अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम हेतु पुलि मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) द्वारा ऑपरेशन “नया सवेरा एवं महिलाओं के साथ रहे शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा “आवाज दो” अभियान चला कर लगातर कार्रवाई की जा रही है. इसी ऑपरेशन के तहत आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्रालोक में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गहिला थाना द्वारा टीम गठित कर खैरा, गुफ्फसिल एवं परसा थानान्तर्गत ऑर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया. महिला थाना में प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन नया सवेरा के तहत अभियान चलाकर छापेमारी की गई.

इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर ऑर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 07 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराते हुए 04 आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया. मुक्त कराई गई नाबालिक लड़कियों में पश्चिम बंगाल से पांच एवं बिहार से दो लड़कियां शामिल हैं. उस दौरान एक नाबालिग लड़का को भी निरुद्ध किया गया है. इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-75/25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालकों में भेल्दी थाना क्षेत्र के मदापुर गांव निवासी विवेक कुमार, खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक निवासी रामाशंकर कुमार एवं लोहा टोला खैरा निवासी विनय कुमार तथा वैशाली जिला के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह शामिल हैं.

एक वर्ष में 222 लड़कियों को मुक्त करा कर 83 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
इस विशेष ऑपरेशन के तहत एक वर्ष में जिले से अबतक कुल-222 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 28 कांड दर्ज करते हुए 83 अभियुक्तों को गिरफ्तार क न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.

छापामारी टीम में यह पदाधिकारी रहे शामिल
छापामारी टीम में मुफस्सिल, खैरा, परसा, थाना अध्यक्ष, महिला थाना अध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक विरेंद्र कुमार सिंह, रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली के जांच पदाधिकारी अक्षय पांडेय, नारायणी सेवा संस्थान सारण के कोर्डिनेटर अखिलेंद्र सिंह शामिल थे.

आवाज दो के इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं फोन
यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस् से जुझ रही है, तो “आवाज दो” हेल्पलाईन नं0-9031600191 से अपनी बात पुलिस तक पहुंचाएं.

![]()

