
CHHAPRA DESK – नदी के रास्ते नाव से शराब की तस्करी की गुप्त सूचना पर उत्पाद थाना सदर की टीम रिविलगंज थाना अंतर्गत जानटोला पहुंची, जहां छापेमारी के दौरान ही नाव को खदेड़ा तो मौके का फायदा उठाकर चालक नदी में डुबकी लगाकर भागने में सफल हो गये. काफी प्रयास करने के बाद भी तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में सफल रहे. तत्पश्चात नाव एवं नाव में रखे विभिन्न ब्रांड के कुल 33 कार्टन विदेशी शराब बरामद कर नाव को जब्त कर लिया गया.

जब्त शराब की कुल मात्रा 371.52 लीटर बताई गई है. इस बात की जानकारी देते हुए मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त केशव कुमार झा ने बताया कि नाव से विभिन्न ब्रांड के कुल 33 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है.नाव के स्वामी का एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही इस संबंध में गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.इस छापेमारी दल का नेतृत्व सुनील कुमार, निरीक्षक मद्यनिषेध कर रहे थे.

छापेमारी दल में स अनि म पप्पू कुमार एवं अन्य गृहरक्षक शामिल थे. वहीं सोनपुर थानान्तर्गत सोनपुर बाईपास से दो होम सिलेवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया गया है. जो कि पैसे के लालच में शराब को जहां-तहां पहुंचाते थे. वहीं मांझी थानानागंत मांझी चेकपोस्ट से वाहन जांच के दौरान ई रिक्सा एवं से अवैध शराब बरामदगी कर ई रिक्सा को भी जब्त किया गया है.

![]()

