नदी से युवक का सड़ा-गला शव बरामद ; हत्या या आत्महत्या, जांच के बाद होगा खुलासा

नदी से युवक का सड़ा-गला शव बरामद ; हत्या या आत्महत्या, जांच के बाद होगा खुलासा

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के नगरा थाना अंतर्गत नदी से 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. नदी में शव होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने नदी से शव को बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है. शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है.

क्योंकि, शव काफी गल चुका था. फिलहाल उसके मौत के कारणोन की सही जानकारी नहीं हो पाई है. अब सब की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है. जिससे यह खुलासा होगा कि उसकी मौत डूब कर हुई है या हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को नदी में फेंका गया है. स्थिति जो भी हो, पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़