नाले में खंभा लगा दुर्घटना को रोकने का प्रयास ; यह छपरा है ! बरसात में ऐसे नजारे लगभग सभी मोहल्ले में मिल जाएंगे

नाले में खंभा लगा दुर्घटना को रोकने का प्रयास ; यह छपरा है ! बरसात में ऐसे नजारे लगभग सभी मोहल्ले में मिल जाएंगे

 

CHHAPRA DESK – बरसात के दिनों में आप छपरा आएंगे तो बीच सड़क पर डंडे और झंडे दोनों आपको देखने को मिल जाएंगे. इसमें कहीं कोई अतिश्योक्ति नहीं है. सड़क पर लगे यह डंडे और झंडे आपको सावधान कर रहे हैं. क्योंकि, आप या आपकी गाड़ी वहां पर दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है. यह नजारा छपरा शहर के शिव बाजार स्थित लेबर चौक का है. जहां, सड़क के बीच से गुजर रहा नाला का स्लैप टूट चुका है. वही नल जल योजना और गैस पाइप योजना के कारण सड़क कई जगहों पर टूट चुका है.

ऐसी स्थिति में आप बरसात के दिनों में यहां सावधानीपूर्वक चले और ड्राइव करें. लेबर चौक मोहल्ला के कई निवासियों ने बताया कि गैस पाइपलाइन व नल जल योजना के कारण सड़क टूटने के कारण भी समस्या हो रही है. टेंपो और बाइक दुर्घटनाएं यहां प्रतिदिन चार से पांच हो रही है. ऐसी स्थिति में नाले के टूटे स्लैप में खंभा लगा दिया गया है कि लोग दूर से ही देखकर सावधानीपूर्वक इधर से गुजरें. स्थानीय लोगों का आक्रोश जहां नगर निगम के खिलाफ देखने को मिला,

वहीं नल जल योजना व गैस पाइपलाइन योजना के साथ वार्ड पार्षद के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश देखा गया. बता दे कि यह तो सिर्फ बानगी मात्र है. यह समस्या किसी एक मोहल्ले की नहीं है. शहर के अधिकांश मोहल्ले में टूटे स्लैप, खुले नाले और टूटे-फूटे सड़क देखने को मिल जाएंगे. जो कि बरसात का पानी भरने के बाद दुर्घटना को न्योता देते हैं. लेकिन, इस पर ध्यान किसी का नहीं जा रहा है.

 

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़