नौनिहाल में रह रही किशोरी की संदेहास्पद मौत, गड्ढे से शव बरामद; परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका

नौनिहाल में रह रही किशोरी की संदेहास्पद मौत, गड्ढे से शव बरामद; परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां नौनिहाल में रह रही किशोरी की संदेहास्पद मौत हो गई. उसका शव नौनिहाल में ही एक गड्ढे से बरामद किया गया है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया है. इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. हालांकि, समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है. मृत किशोरी जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र अंबेडकर चौक दिघवारा निवासी हरेंद्र राम की 15 वर्षीय पुत्री शिल्पी कुमारी बताई गई है. जो कि अपने नौनिहाल दरियापुर में बचपन से ही रहती थी और वहीं पर वह पढ़ाई करती थी.

बताया जा रहा है कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी.  उसका शव दरियापुर थाना अंतर्गत हरपुर गांव स्थित एक गड्ढे से बरामद किया गया है. किशोरी के गले पर जख्म के निशान भी पाए गए हैं. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते हैं दिघवारा से दरियापुर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि शिल्पी बचपन से नौनिहाल में ही रहती थी और आठवीं कक्षा में पढ़ती थी.

आज उसका शव दरियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित गड्ढे से बरामद किया गया है. हो न हो उसके साथ जोर-जबरदस्ती का प्रयास किया गया होगा और उस दौरान उसकी हत्या की गई होगी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस मामले में पूछे जाने पर दरियापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि समाचार प्रेषण तक परिजनों के द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी.

Loading

367
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़