नशे के खिलाफ पुलिस और STF का बड़ा एक्शन ; 230 किलो अफीम के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस और STF का बड़ा एक्शन ; 230 किलो अफीम के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

GAYA DESK – बिहार के गया में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 अफीम तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. जिनके पास से भारी मात्रा में डोडा अफीम भी मिली है. एक पिकअप वैन से 230 केजी 800 ग्राम डोडा अफीम तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने दबिश दी और अफीम के साथ तस्करों को धर दबोचा. दरअसल, गया जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के दिशा निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की एक टीम छापेमारी के लिए गठित की गई थी. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात्रि 1:00 बजे मै मैगरा थाना अंतर्गत सेवरा राज बांध के पास से 15 बोर में दो क्विंटल 30 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा अफीम, एक पिकअप वैन और 4 बाइक से बरामद किया है.

Add

10 तस्कर भी हत्थे चढ़े:थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से 10 तस्करों को भी चार मोटर साइकिल और 9 मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है. इन गिरफ्तार तस्करों का संबंध बिहार और झारखंड से है. गिरफ्तार लोगों में रवेंद्र कुमार यादव मोहलानिया थाना छकरबंधा गया, बबन पासवान हेसातु थाना परतापुर जिला चतरा झारखंड, विक्रम कुमार ग्राम मेहराव थाना छकरबंधा, मदन यादव ग्राम बरहा थाना छकरबंधा, सुभाष यादव बरहा थाना छकरबंधा, धनंजय यादव बरहा थाना छकरबंधा, संतोष यादव केवलडीह थाना सुहैल सलैया, राजू यादव ग्राम हिसातु थाना प्रतापपुर जिला चतरा (झारखंड), राहुल उर्फ राजकुमार यादव ग्राम सेवरा थाना मैगरा, गोपाल कुमार शाह ग्राम हेसातु थाना परतापुर जिला चतरा (झारखंड) शामिल है.

अंतर्राज्यीय गिरोह से कनेक्शन: पकड़े व्यक्तियों में झारखंड के भी व्यक्ति शामिल हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये एक पूरा नेटवर्क है, जो अंतराज्यीय स्तर पर सक्रिय हो सकता है. जिस इलाके से पुलिस और एसटीएफ की टीम ने करवाई कर इसे बरामद किया है, उस क्षेत्र के जंगलों में पूर्व अफीम की खेती का मामला सामने आते रहे हैं. हालांकि पुलिस की करवाई में सैंकड़ों एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट भी किया गया था. माना जा रहा है कि उसी जंगली क्षेत्र से अफीम लाई जा रही थी.

थाना अध्यक्ष ने कहा कि बरामद अवैध सामग्री और बाइक पिकअप वैन मोबाइल फोन को विधिवत बरामद कर लिया गया है. सभी 10 अभिक्तों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर अग्रेसर कार्रवाई की जा रही है. “गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को कोर्ट में आज पेश किया जाएगा. जब्त अफीम की कीमत लाखों में है. पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है कि कहां से अफीम कहां से लाई गई थी और कहां लेकर तस्कर जा रहे थे.

e

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़