नींद में ही अधेड़ की गोली मारकर हत्या ; पोस्टमार्टम के दौरान सिर में मिली गोली

नींद में ही अधेड़ की गोली मारकर हत्या ; पोस्टमार्टम के दौरान सिर में मिली गोली


SIWAM DESK –  सिवान जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहन गांव में एक व्यक्ति की सोये अवस्था में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना बीती देर रात की बताई जा रही है. शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान सिर में गोली लगने की पुष्टि होने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि व्यक्ति की हत्या गोली मारकर की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान बरहन निवासी 55 वर्षीय झूलन प्रसाद के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार झूलन प्रसाद रोज की तरह घर के बाहर सोए हुए थे. देर रात अचानक दो गोली चलने की आवाज सुनाई दी.

आवाज सुनकर जब घरवाले बाहर निकले तो आसपास कोई नजर नहीं आया. तब आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया कि ऊपर एक सुराख था और गोली सिर में जाकर फंसी हुई थी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया ओर जांच-पड़ताल प्रारंभ कर दिया.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़